May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनाव की राजनीति नित नए आयाम व रोचकता जनता को दिखा रही है। आज विधायक गिरधारी महिया और पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने एक ही मंच से कस्बे में कांग्रेस व भाजपा का सफाया करने का आव्हान किया। दोनों नेताओं ने कस्बे में विकास मंच व माकपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। नाई व महिया ने पालिका चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को सांपनाथ व नागनाथ बताते हुए शहर पालिका से इन्हें निकाल बाहर करने की बात कही। नाई ने विधायक महिया की साफ सुथरी छवि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बेदाग छवि के विधायक जो धनबल से नहीं किसान व गरीब के समर्थन से क्षेत्र के नागरिकों के मनो पर राज कर रहें है और अब शहर की जनता को उन्हें अपना समर्थन देना चाहिए। महिया ने पूर्व विधायक के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उस समय जनता को पिता तुल्य साया मिल गया था। दोनों ने नगरपालिका में हुए भारी भ्रष्टाचार से आहत होकर जनता का समर्थन मांगने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के बैनर तले लड़ रहे निर्दलीय व माकपा प्रतियाशियो का आज पूर्व विधायक व विधायक ने स्वागत किया। इस चुनावी सभा में प्रत्याशियों को मैदान मे उतर कर जनसामान्य जुड़ने की बात कही गुई और दोनों ने घोषणा पत्र जारी कर अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। इस दौरान माकपा अध्यक्ष अशोक शर्मा, सिताराम सोनी, सोहनलाल ओझा, रामेश्वरलाल बाहेती, रतन सिंह, रूपनाथ सिद्ध, खेतनाथ सिद्ध ,हुलास मीणा, मनोज दर्जी, केके जांगिड़ , शंकर लाल ओझा उपस्थित रहें व पूर्व पार्षद आशीष जाडिवाल ने सभा का संचालन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा में पूर्व विधायक व विधायक को साफ़ा बंधवा कर सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकास मंच ने ली चुनावी सभा, विधायक व पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाने का आव्हान किया।