May 20, 2026
desh

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। कस्बे के सरदारशहर बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन के व्यापारी देश भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। व्यापारियों ने स्वामी रामनारायण सेवा संस्थान में ध्वजारोहण करते आत्मनिर्भर भारत की बात की। यूनियन के अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भर भारत से प्रत्येक व्यापारी को जुड़ने का आव्हान किया। इस ध्वजारोहण समारोह को कोरोना गाइड लाइन पालन के साथ सादगी से मनाने कस्बे के वरिष्ठ नागरिक मांगीलाल राठी और शिव रेगर भी पहुंचे। इस अवसर पर एशोसिएशन के सभी दुकानदार मौजूद रहें। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।