






डूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2022। त्योंहार के दिन नेशनल हाईवे 11 पर एक हादसा हो गया एवं बेकाबू ट्रेलर हाईवे के किनारे लगे पेड़ों को तोडते हुए पलट गया। गांव बिग्गा से आगे हुए इस हादसे में ट्रेलर में सवार दो जनें घायल हो गए एवं गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ता त्वरीत रूप से एंबुलैंस लेकर मौके पर पहुंचें और घायलों को संभाला। ट्रक तेज गती के कारण बेकाबू हो गया एवं सड़क के किनारे लगे पेड़ों से टकरा गया। घटना में ट्रक पलट गया एवं पेड़ भी पुरी तरह से टूट गए। दोनो घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया है। गनीमत रही के दोनो घायलों को अधिक चोटें नहीं आई एवं दोनो के पैरों में चोटें आई है। गरीब सेवा संस्थान के रामकिशन फौजी, तुषार संगवानी, पूरनाथ सिद्ध, दुलाराम पूनियां, संजू सेन आदि कार्यकर्ता सेवा में शामिल रहे।







