May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 8.09.15 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। तेजाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज दूसरे दिन श्रद्धालुओं की टोली तेजाजी के जयकारों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना हुई। टोली में करीब 300 वाहन शामिल है और ये ज्योत लेकर कल सुबह पुन: श्रीडूंगरगढ़ लौट कर आएगी। शनिवार को ही मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा और रात्रिजागरण का आयोजन होगा।
मंदिर परिसर में आयोजित तेजाजी कथा में कथावाचिका विमला बाईसा ने सत्यवादी तेजाजी के जीवन प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में कर्तव्यनिष्ठा व वचन पालन करने की प्रेरणा दी। कथा प्रसंगों में दौरान श्रद्धालु पांडाल में झूम उठे। कथा प्रसंगों के साथ सजीव झांकियां भी सजाई गई। पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा पूजा अर्चना एवं मूर्ति का धान्य एवं फलाभिषेक पूजन मुख्य यजमान गोपाल सायच ने परिवार सहित संपन्न करवाया।
यात्रा को नोसरिया में किशनाराम सारण के यहां जलपान की सुविधा दी गई। सुरसुरा जुलूस रवाना होने के दौरान जाट महासभा  के अध्यक्ष भोमराज गाट, पूर्व प्रधान मनोहर सियाग, भागीरथ जाखड़ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। ट्रस्ट सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान किया।