






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में “श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स” व “जेपी ज्वेलर्स” द्वारा 111वां महिला दिवस यादगार समारोह के रूप में “श्रीकरणी हेरिटेज” में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। ये समारोह महिलाओं के द्वारा महिलाओं व युवतियों के लिए ही आयोजित किया जाएगा। समारोह में रस्सा कस्सी व मटकी दौड़ के खेल को लेकर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है तथा कई गांवो में टीमें बनने की सूचनाएं भी मिल रही है। बता देवें रूमाल फेंक, चम्मच दौड़ की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण “मिस बणी ठणी” व “मिसेज बणी ठणी” का होगा जिसमें महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में रैम्प वॉक करेगी। विजेताओं को अनेकों उपहार दिए जाएंगे। बता देवें समारोह में प्रवेश के लिए कुछ ही सीटें शेष है। समारोह में प्रवेश केवल पंजीयन के द्वारा होगा तथा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में या ऑनलाइन 9413317401 पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। बता देवें क्षेत्र में ये एकमात्र समारोह है जो महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा।



