May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2023। कालूबास में तेरापंथ भवन के पास एक ट्रक ने ताबड़तोड़ पांच बिजली के खंभे तोड़ डाले। खंभे यहां आस पास घरों के ऊपर जा गिरे व करंट के चलते नागरिक दहशत में घरों से नहीं निकले। कुछ युवाओं ने मोटरसाइकिल से ट्रक का पिछा करते हुए उसे रूकने का इशारा किया परंतु ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बिजली विभाग को सूचना मिलने पर एईएन मुकेश मालू सहित टीम मौके पर पहुंची और सर्वप्रथम बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। विभागीय कर्मचारी लाइन को दुरस्त करने में जुट गए है। मालू ने बताया कि पांच खंभो से बिजली ठीक करने में समय शाम 7 बजे तक या इससे भी थोड़ी ओर ज्यादा देर लग सकती है। इससे कालूबास के सोमाणी मोहल्ले के करीब 100 घरों में बिजली बाधित रहेगी। मौके पर पार्षद पवन उपाध्याय, वार्ड 34 के संपत दुगड़, जगदीश बोथरा सहित अनेक वार्डवासी एकत्र हो गए है।