May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीकानेर आने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह है। पीएम की सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल स्वयं तैयारियों की कमान संभाले हुए है। बुधवार को केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री मेघवाल दिल्ली से बीकानेर पहुंचें एवं उच्चाधिकारियों व एसपीजी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद सभा स्थल का मुआयना भी किया गया एवं वहां बन रहे दोनों पांडालों की व्यवस्थाएं देखी। मोदी द्वारा दो अलग अलग पांडालों में सरकारी अधिकारियों एवं जनता को अलग अलग संबोधन दिया जाएगा। सभा स्थल पर दो लाख से अधिक लोगों के लिए बड़ा पांडाल लगाया जा रहा है एवं पांडाल के पास ही हैलीपैड बनाया गया है। यहां आयोजन स्थल पर मेघवाल के साथ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, बीकानेर महापौर प्रतिनिधि गुमान सिंह राजपुरोहित, कोडाराम भादू, बेगाराम बाना, मोहन पुनियां, विक्रम राजपुरोहित सहित कई नेता मौजूद रहे। आप भी देखें मौके के फोटो। इस दौरान मौके पर अधिकारी एवं प्रबंधक भी साथ रहे और तैयारियों के संबध में अपनी अपनी रिपोर्ट दी।