May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2021। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में 11वीं के छात्र 16 वर्षीय गोपी नाई के आत्महत्या मामले में आज ग्रामीणों ने गांव में बैठक बुलाई। ग्रामीणों ने बैठक में दोनों अध्यापकों को नोकरी से बर्खास्त करने की मांग करते हुए राजकीय विद्यालय नोसरिया में अपने बच्चों को नहीं भेजने का सामूहिक निर्णय लिया। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए चौपाल पर दोनों अध्यापकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम राणा, पूर्व सरपंच किशनलाल सोनी, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़, किशनलाल सारण, नेमाराम प्रजापत, खियाराम गोदारा, नानूराम गोदारा, गंगाराम ज्याणी, गंगाराम मायल, गीगसिंह हँसावत, नेमाराम प्रजापत, रामलाल पुनिया, अशोक सिंह हँसावत गणपत मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे व एकमत से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है। बता देवें छात्र के परिजनों ने थाने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दोनों अध्यापकों के खिलाफ दर्ज करवाया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में एकत्र हुए परिजन व गांव के जनप्रतिनिधि, लिया निर्णय।