






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सुरजनसर के ग्रामीण गत 15 दिनों से बिजली विभाग से शिकायत कर परेशान हो गए और शनिवार को दिनभर विभाग के कार्यालय में बैठे रहें। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली के खिलाफ आवाज उठाते हुए रोष प्रकट किया। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने ग्रामीणों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और खबर का प्रकाशन किया। खबर प्रकाशन के साथ ही विभाग एक्टिव हुआ और गांव का जला हुआ ट्रांसफार्मर व डीपी बदलने कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ ही देर में बिजली सुचारू कर दी जाएगी। बता देवें इस ट्रांसफार्मर के कारण गांव सुरजनसर व उदरासर के इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति बन गई थी। मौके पर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा व ग्रामीण भी पहुंचे और सभी ने जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक स्वर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और खबर पर तुरंत एक्शन लेने के लिए विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार प्रकट किया। शर्मा ने कहा कि टाइम्स द्वारा जनहित की आवाज उठाई गई और 15 दिन बाद ही सही पर नया ट्रांसफार्मर चालू कर आज बिजली सुचारू कर दी गई है। शर्मा ने मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को क्षेत्र के 50 हजार से अधिक नागरिक लगातार पढ़ रहें है और सबसे अधिक पाठक संख्या के साथ टाइम्स क्षेत्र का सबसे बड़ा न्यूज ग्रुप बन गया है।


आप सभी अपने क्षेत्र की प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से अपडेट रहने के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पढ़ें आज की खबर आज ही।




