May 20, 2026
hj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव इंदपालसर हीरावतान में ग्रामीणों को अब पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी क्योंकि गांव में नए ट्यूबवैल का निर्माण कार्य आज प्रारंभ हो गया है। विधायक लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की लंबे समय से ट्यूबवैल निर्माण करवाने की मांग थी जिसपर विधायक गिरधारीलाल महिया के निर्देशों के बाद जलदाय विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गांव में चिन्हित भूमि पर ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजन के बाद नलकूप खुदवाई का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए गांव के मालाराम जाखड़, पुरखाराम जाखड़, रामेश्वरलाल जाखड़, शंकरलाल जाखड़, अमरसिंह, किशनलाल जाखड़, भंवरलाल जाखड़, करणाराम नाई, सोहनलाल जाखड़, चेनाराम जाखड़, रामलाल जाखड़ सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार जताया है।