






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। गांव मोमासर में हुए विकास कार्यों का अवलोकन करने शनिवार को पंजाब से एक 47 सदस्यीय दल ग्राम पंचायत मोमासर पहुंचा। दल में जन प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे और दल के सदस्यों ने गांव में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए उनका अवलोकन किया। उपसरपंच जुगराज संचेती की अगुवाई में ग्राम पंचायत भवन में सभी दल सदस्यों का राजस्थानी साफा पहना कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत, सम्मान किया गया। सदस्यों ने आभार जताते हुए मोमासर को दर्शनीय गांव बताया। संचेती ने चार साल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने अपने संबोधन में गांव के विकास कार्यों में भामाशाहों के सहयोग के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में नोडल अधिकारी जिला परिषद संगरूर के सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, विभिन्न ब्लॉकों के बीडीपीओ समेत पंजाब के संगरूर जिले के चालीस ग्राम पंचायत स्तर के प्रतिनिधि सहित पंचायत समिति के अधिशासी अभियंता मनीष पूनिया, जेटीओ शिवलाल, ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा, बजरंग सोनी, नानू नाई, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।






