






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। गुरूवार को बाजार से घुमचक्कर तक आने जाने के लिए गांवो से आए नागरिक, अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजन, सरकारी कार्यालयों के बाहर टैक्सी के लिए परेशान होते लोग, ग्रामीण ओलपिंक से अपने घर लौटने के लिए परेशान होते खिलाड़ी, ये दृश्य आज शहर में जगह जगह नजर आए। गुरूवार को अपनी मांगों को लेकर शहर के सभी टैक्सी चालकों ने हड़ताल कर दी एवं राउमावि ताल मैदान के बाहर एकत्र होकर रैली के रूप में नगरपालिका पहुंचें। जहां टैक्सी चालकों ने नगरपालिका ईओ का घेराव किया व अपनी मांगों से अवगत करवाया। टैक्सी युनीयन के श्याम गिरी एवं गौरीशंकर स्वामी, संतोष पारीक ने बताया कि सभी टैक्सी चालकों ने एक स्वर में घूमचक्कर से कालू रोड़ तक की मुख्य सड़क में अनेकों जगहों पर पड़े खड्डे है एवं टुटी सड़क भी टुटी हुई है। इसकी मरम्मत करवाने, इन सड़कों पर डिवाईडर वाली जगह पर सीसी ब्लाक लगवाने, अवैध ब्रेकर हटाने, नई बन रही सड़कों में रखी जा रही बड़ी नालियों को बंद कर आवागमन योग्य बनाने आदि मांगें की गई है। इस पर पालिका अधिषाशी अधिकारी ललीत देथा ने आगामी सात दिनों में समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद शाम होते होते टैक्सियों का संचालन पुन: शुरू हो पाया।
ग्रामीण टैक्सियों से जरबन सवारियां उतारने का आरोप, मानवता रखने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को टैक्सियों की हड़ताल के दौरान आस पास के गांवों से आए टैक्सी चालकों ने सवारियां शहर तक लाने का काम किया लेकिन शहर में प्रवेश करते ही आंदोलनकारी टैक्सी चालकों ने जबरन सवारियों को नीचे उतार दिया। इनके अलावा भी निजी सम्पकों के इक्का दुक्का टैक्सी चालकों ने सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया तो भी जरबन रोकने के समाचार भी मिले है। गौरव पथ पर टैक्सी से जबरन सवारियां उतारने का विरोध माकपा नेता हरिप्रसाद सिखवाल ने किया एवं रोष जताते हुए आंदोलन के दौरान भी मानवता रखने की अपील की।




