






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। उपतहसील सूडसर में नहीं मिलाने की मांग सोनियासर के पांचों बासों के ग्रामीण कर रहें है व आज गांव समंदसर व मणकरासर व पूनरासर से विरोध के स्वर उठ रहें है। दोनों गांवो के ग्रामीण सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मिले और दोनों ग्राम पंचायतों को उपतहसील सूडसर से हटा कर तहसील श्रीडूंगरगढ़ में करने की मांग की है। गांव के सक्रिय युवा रामकिशन गोदारा ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों से सूडसर के लिए आवागमन सुलभ नहीं है व ग्रामीणों को भारी समस्यायों का सामना करना पड़ेगा। गोदारा ने कहा कि जनभावनाओं के अनुसार हमें श्रीडूंगरगढ़ में ही रखा जावें। इस दौरान मोहन कुल्हड़िया, मनोज कुमार, नोरतराम, रामलाल, मोहननाथ, मुरली नाथ, भंवरलाल कुल्हड़िया, देवाराम भूकर, पुरखाराम, सहीराम, जुगलकिशोर स्वामी, केशराराम भूकर, किसनलाल सहित अनेक ग्रामीणों ने सांसद के सामने मांग उठाई है।




