May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-29 at 14.29.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। लोढ़ेरा के ग्रामीणों की वोल्टेज की समस्या का अब समाधान होगा। गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने 33/11 केवी जीएसएस पर 3.15 MVA क्षमता के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। सारस्वत ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से लोढेरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अब बेहतर, सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो सकेगी। यह पहल ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे और गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने विधायक का फुलमाला व साफा पहना कर स्वागत सम्मान करते हुए विधायक का आभार जताया। इस दौरान भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, महामंत्री जगदीश पारीक, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, सत्तू राम, पेमाराम सुरजाराम नायक, बीरबल राम, नवरंग लाल, पूसाराम, सोहनराम, रूघाराम, पूर्णाराम, सियाराम, भंवरलाल सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पारीक ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बड़े ट्रांसफार्मर का बटन ऑन कर किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए और जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने कहा प्रदेश सरकार गांवो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।