






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव पुदंलसर में अपने पति के साथ हिस्सा पांति में खेत काश्त पर लेकर खेती करने वाली 22 वर्षीया विवाहिता ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर खेत एवं टयुबवैल मालिक दो सगे भाईयों के खिलाफ पिछले दो महिनों से नाजायज संबध के लिए दबाव डा़लने एवं गत 26 जुलाई की रात को दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने 22 प्रतिशत हिस्सेदारी में मूंगफली की फसल काश्त की है एवं इसलिए खेत में ही रहते है। आरोपी खेत मालिक के दो पुत्र एवं एक अन्य व्यक्ति गत 26 जुलाई की रात को करीब 12 बजे उसके घर में घुसे एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में उसे चारपाई से निचे गिरा दिया एवं उसका मंगलसुत्र तोड़ कर छीन लिया। उसने शोर मचाया तो उसका पति जाग गया एवं दकाला तो आरोपी चले गए। पीडिता की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई सुरेश कुमार करेगें।



