






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। नए कानूनों के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाने में महिला छेड़छाड़ की धाराओं में पहला मामला दर्ज हुआ है। एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाते हुए पवन कुमार स्वामी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर 2.30 बजे बॉम्बे मॉल के पास वह अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तो आरोपी पीछे से आया व गंदे ईशारे किए। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग छुटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दी है।




