






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पारिवारिक विवाद में अपने छोटे भाई की पत्नी को पीटने वाले युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सलाखों के पीछे किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के कालूबास निवासी शरीना ने अपने जेठ 35 वर्षीय चांद मोहम्मद के खिलाफ मारपीट करने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी झगडे पर उतारू है। शांत नहीं हुआ तो उसे शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।



