






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टुबर 2021। गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की बैठक बुधवार को कस्बे के माडर्न राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल में समिति अध्यक्ष शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यसमिति का गठन करते हुए मांगीलाल नाथोलिया, श्याम महर्षि एंव नगरपालिका अध्यक्ष मानमल नाथोलिया को संरक्षक, विजय महर्षि को मंत्री, राधेश्याम नाथोलिया को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार बबेरवाल को कोषाध्यक्ष, पवन इंदौरिया को संयुक्त मंत्री, प्रमोद बिंयाला को प्रचार मंत्री सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इनके अलावा ग्यारह जनों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष इंदौरिया ने संस्था के विकास के लिए संगठन को मजबुत करने का आह्वान किया एवं सभी से समाजोत्थान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। श्याम महर्षि ने संस्था के विधान के बारे में जानकारी दी एवं पालिका अध्यक्ष मानमल नाथोलिया, कन्हैयालाल नाथोलिया, सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक बनवारी लाल बबेरवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बडी संख्या में गौड ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।




