






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सर्दी का सितम जारी है, अंचल के कई गांवो में पारा जमाव बिंदू से नीचे चला गया है। फतेहपुर में तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया है। जब की माउंटआबू में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन में धूप खिलने के बावजूद रात में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानि आगामी 20 दिसंबर तक कोल्ड वेव चलने का येलो अलट्र जारी किया है। विभाग ने चूरू, सीकर, झुझुंनू, व अलवर जिलों शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ आगामी दिनों में तापमान में ओर अधिक गिरावट होने और ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है। लोग ठंड से बचने के लिए जतन करते हुए नजर आ रहें है। बीती रात गांव आड़सर की रोही में खेतों में बर्फ जम गई व खासी ठंड ग्रामीणों ने महसूस की।






