






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं के सपनों को अब उड़ान मिल सकेगी और लंबे समय से प्रतिक्षारत सुविधायुक्त खेल स्टेडियम की मांग अब साकार हो सकेगी। कस्बे के युवा जो सेना में, पुलिस में, किसी खेल में आगे बढ़ना चाहते है उन्हें क्षेत्र में एक अदद स्टेडियम का नहीं होना बहुत अखरता है। आज यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना खेल मंत्री अशोक चांदना से मिले और श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं की इस मांग को चांदना के सामने रखा। चांदना ने सकारात्मक जबाव के साथ शीघ्र स्टेडियम निर्माण का आश्वासन दिया। बाना ने टाइम्स को बताया कि क्षेत्र में सुविधायुक्त स्टेडियम का होना आज के युवाओं के लिए सर्वाधिक बड़ी जरूरत बन गया है जिससे वे मेहनत करें व आगे बढ़ सकें। बाना ने कहा कि श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के सैंकड़ों युवा प्रतिवर्ष सेना व पुलिस में चयन लेते है और कब्बडी, खोखो, बेसबॉल, वॉलीवॉल, सॉफ्टबॉल सहित कई खेलों में जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन कर रहें है उन सभी खिलाड़ियों को समर्पित खेल स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र में खेल इतिहास में एक नया पृष्ठ जोड़ सकेगा। इससे खिलाड़ियों को अधिक दक्ष प्रशिक्षण मिल सकेगा और वे आगे बढ़ सकेंगे।





