May 19, 2026
WhatsApp Image 2024-12-26 at 20.08.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा भाजपा नेता अनिल जोशी आडसर को अब अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जर गौड ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्र के युवा को राष्ट्रीय स्तर का यह दायित्व मिलने से क्षेत्रवासी गर्वित है एवं उन्हें बधाईयों का दौर चल पड़ा है। विदित रहे कि चितौडगढ़ में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ था एवं अधिवेशन में देश भर से गुर्जर गौड ब्राह्माण समाज के वरिष्ठ जन पहुंचें एवं समाज उत्थान को लेकर दो दिनों तक कई सत्रों में विभिन्न चर्चाएं एवं निर्णय हुए है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने महासभा के आगामी कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारियां दी एवं समाज के अंतिम परिवार तक पहुंच कर उसे भी आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की जिम्मेदारी देश भर में प्रत्येक सक्षम समाज बंधु की बताई। अधिवेशन में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, गौतम आश्रम ट्रस्ट हरिद्वार अध्यक्ष जे.एम. जोशी, महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, शिक्षण ट्रस्ट के संरक्षक अरुण प्रकाश जोशी, भानुप्रकाश जोशी, विशाल शर्मा, सुरेश उपाध्याय, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, नंदकिशोर नेक, सीताराम जोशी, गोपाल बच्छ, राजेश तिवारी रतलाम, वीरेंद्र व्यास, जयकिशन पंचारिया, गौरीशंकर पंचारिया, कृष्णमुरारी शर्मा, दिनेश जाजड़ा, सुशील शर्मा, दीपक शर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र व्यास, जयप्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाज विशिष्ट जन मौजूद रहे। अनिल जोशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद विप्र सेना के संभाग अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी, यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय संयोजक भैरु सिंह राजपुरोहित, संम्भाग प्रभारी पवन सारस्वत, रविन्द्र जाजड़ा, महादेव उपाध्याय, नरेश सांखी, निशिकांत उपाध्याय, मनोज जोशी आडसर, संम्भाग युवा महामंत्री केशव आचार्य, विनोद शर्मा सहित विप्र सेना का कार्यकर्ताओ ने जोशी को बधाई दी। विदित रहे कि अनिल जोशी वर्तमान में विप्र सेना नई दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष के साथ अनेकों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं तथा देश के नामी उद्योगपतियों में शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिवेशन समापन पर निकली शोभायात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जोशी को बैठाया गया रथ में, प्रदान की गई धर्मध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिवेशन में बड़ी संख्या में देश भर से शामिल हुए गुर्जर गौड ब्रह्माण समाज के लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी सहित नए पदाधिकारियों का किया गया मंच पर अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माल्यापर्ण कर किया गया जोशी का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिवेशन में भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ भी हुई चर्चा।