May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2022। सुबह करीब 9.30 बजे से 3 बजे तक गांव धर्मास में एक युवक श्रवणराम मेघवाल टॉवर पर चढ़े रहने के बाद नीचे उतर गया है। 6 घण्टे से अधिक समय युवक टॉवर पर चढ़ा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां एकत्र हो गए। मौके पर सीओ दिनेश कुमार, सीआई अशोक विश्नोई सहित पुलिस दल के साथ तथा नायब तहसीलदार रतनलाल मौके मौजूद रहें। दलित नेता राजेन्द्र नौसरिया भी मौके पर उपस्थित रहें व इस दौरान चर्चा के अनेक दौर चले। आखिर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद युवक नीचे उतर गया है। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि युवक से संतोषजनक वार्ता हुई है व युवक नीचे उतर आया है। बता देवें गांव में एक निजी शिक्षण संस्थान के संचालक के साथ युवक का विवाद है। युवक ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी जिस पर एफआर लग गयी है। युवक एफआर लगने से नाराज हो गया व आज सुबह टावर पर चढ़ गया था।