May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। किसी अनजान या ऐसी साइट जो सुरक्षित नहीं है, पर क्लिक करने से मनाही की चेतावनी कई बार साइबर सुरक्षा के लिए जारी की जाती है। साइबर क्राइम के अपराधी लगातार नए नए पैंतरे आजमा कर नागरिकों की खून पसीने की कमाई हड़प रहें है। गांव लिखमादेसर निवासी 30 वर्षीय सांवरमल सिद्ध पुत्र रामूनाथ सिद्ध ने थाने पहुंच कर ऑनलाइन फ्रॉड का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि तहसील के सामने अंजली कॉम्प्लेक्स में वह ई-मित्र की दुकान संचालित करता है। जिसमें वह एयरटेल पैमेंट बैंक की सीएसपी चलाता है। 29 दिसंबर को उसके पास एक फोन आया कि आपके पास एयरटेल का बैनर पहुंच गया है क्या.? परिवादी ने बैनर नहीं पहुंचने की बात कही तो आरोपी ने उसे एक लिंक भेजा और कहा कि इसमें बेनर का साइज और उसके सूचना सबमिट करें। सूचना भरते ही परिवादी के अकाउंट से 33 हजार रुपये एमपीएस हो गए। छानबीन के दौरान सामने आया कि जिस खाते में रुपये गए वो गुड़गांव निवासी मोहम्मद फरमान अंसारी के नाम है। पुलिस ने 420 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दे दी हैं।