






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। होली के नए दिन एक पिता अपने 20 साल के युवा पुत्र को ढूंढने में जुटे है और पूरा परिवार परेशान हो गया है। पिता ने थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है। गांव बाना निवासी मांगीलाल पुत्र मानाराम जाट ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह खेत से दो बजे घर पहुंचा तो पाया उसका 20 वर्षीय बेटा मुखराम घर नहीं है। युवक घर से एक लाख 20 हजार रुपए लेकर कहीं निकल गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह को दे दी है।



