






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। शनिवार सुबह उपजिला अस्पताल पहुंचकर कस्बे के एक युवक ने व्हीलचेयर की सेवा दी है। कस्बे के जीतू पुत्र ज्यानीमल सिंधी ने अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी को मरीजों की सेवा के लिए दो व्हीलचेयर सुपुर्द की। इस दौरान अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया। डॉ बिहाणी व डॉ गौरव सैनी ने सिंधी का आभार जताते हुए कहा कि कस्बे के युवा नागरिक अस्पताल में सेवाएं देने के लिए आगे आए तो आम मरीजों व परिजनों के लिए बेहतर सेवाओं के मार्ग खुल सकतें है। इस मौके पर जीतू के साथ बबलू सिंधी, बाबू टॅाक्सिया, बंशी स्वामी, पारस सिंधी मौजूद रहें। सभी युवाओं ने अस्पताल के सभी वार्डों में फल वितरण कर अपनी सेवाएं दी।



