






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2022। गांव मोमासर में मातम पसरा है और यहां शंकरलाल सुथार के घर कोहराम मचा है। शंकरलाल का युवा पुत्र 32 वर्षीय पवन आज सुबह चारणों की ढाणी, चुरू में एक विवाह समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। पवन ने विवाह समारोह से विदाई ली और अपनी एक रिश्तेदार बुजुर्ग महिला 75 वर्षीय सत्यभामा पत्नी ताराचंद को उनके घर सीकर छाड़ते हुए जयपुर जाने को रवाना हुआ। दुधवा खारा के पास एक ट्रेलर से पवन की कार की भीषण टक्कर हो गई जिसमें कार सवार दोनों की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीण शंकरलाल व उनके परिजनों को सांत्वना दे रहें है।





