






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। क्षेत्र के गांव दुलचासर से एक युवक 30 दिसंबर को घर से निकल गया और लौट कर नहीं आया है। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि टेऊ गांव निवासी मालाराम महिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ताऊ का लड़का हुकमचंद (32)वर्ष निवासी दुलचासर गत 30 दिसंबर 2021 की रात्रि को बिना बताए घर से कहीं निकल गया है। परिजनों ने उसे आस-पड़ोस में तथा रिश्तेदारी में उसे तलाश किया परंतु युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने जानकारी दी है कि युवक की मानसिक स्थिति कमजोर है और किसी को कोई जानकारी होने पर वह 9079756074 पर सूचना देवें।



