May 21, 2026
000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2023। बाजार में दुकानदार दुकानों में होने वाली छोटी छोटी चोरियों से परेशान हो रहें है। बस स्टैंड पर स्थित सुखदेव मोबाइल हाउस 2 पर एक युवक ने एक महंगा मोबाइल चुरा लिया और अपने बैग में रख कर वहां से खिसक गया। दुकानदार ने युवक की तलाश की परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका। दुकानदार नवरतन सिंह ने नागरिकों से युवक का पता लगाने की अपील की है तथा इसकी जानकारी होने पर नागरिक 9982624161 पर सूचना दे सकते है। बता देवें गत दिनों ही एक मोबाइल दुकान पर हुई चोरी का वीडियो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर प्रकाशित होने के बाद चोरी करने वाले युवक की पहचान हो पाई थी। युवक के परिजनों ने दुकानदार को मोबाइल की कीमत भी अदा की थी। https://www.facebook.com/100063778070450/posts/pfbid02RqvXUMG5buNr2NwH8vVUoWrUsfQ1PCQv834zNLBdZj23UZDZpa1HWBj7UVV3k9Gul/