May 21, 2026
सेवा संगठन ने बनवाया गली में हथाई स्थल, युवाओं ने किया मोहल्ले वासियों को जोड़ने का कार्य पढें खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ की संस्कृति में घर के बाहर की चौकी, गट्टे या पाटे पर बैठ कर देर शाम तक हथाई करते हुए गांव से लेकर देश भर की चर्चाएं करने का चलन सदैव रहा है। इसी कल्चर के संरक्षण के लिए सेवा परमोधर्म ग्रुप के युवाओं द्वारा पास पड़ौस में हथाई के लिए एक हथाई स्थल बनाया गया है। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यहां शाम को अनेक बड़े बुजुर्ग बैठ कर हथाई करते है। बालनिकेतन स्कूल के पास धोलिया रोड से आने पर एकमात्र छायादार नीम के बड़े से पेड़ के नीचे गट्टे का नवनिर्माण करवाया है। ग्रुप के सदस्य आंनद मारू ने बताया की धोलिया रोड से आने वाले राहगीर भी यहां बैठ कर सुस्ता लेते है। ग्रुप के सदस्यों ने आपसी सहयोग से ये कार्य किया है। बता देवें सेवा परमोधर्म ग्रुप लगातार गौसेवा व जलसेवा के लिए क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा परमोधर्म ग्रुप के युवाओं ने आपसी सहयोग से बनवाया गट्टा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हथाई स्थल व विश्राम स्थल के रूप में गट्टे का उपयोग हो रहा है।