






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। पानी की मांग को लेकर किसानों ने घड़साना से लूणकरणसर तक चक्का जाम किया। किसानों ने सरकार पर किसानों की मांगो को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने फसलें बर्बाद नहीं होने देने के लिए सड़क पर उतर कर संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ युवा नेता हेतराम जाखड़ भी किसानों के साथ शामिल हुए। जाखड़ ने बताया कि किसानों के पानी बिजली की मांग को लेकर किए गए चक्का जाम प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बीकानेर, खाजूवाला, लूणकरणसर, छतरगढ़, घड़साना, पूगल और बज्जू सहित कई इलाको में किसानों ने महापड़ाव शुरू किया व नेशनल हाइवे को जाम किया। जाखड़ ने बताया कि किसानों ने मांगे नहीं माने जाने तक महापड़ाव जारी रहने की घोषणा की व 18 फरवरी को ट्रेक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसानों ने प्रशासन के सामने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने, किसानों के सभी प्रकार के कृषि ऋणों की पूर्ण माफी करने, कृषि उपयोग के लिए बिजली की दरों में कटौती करने, किसानों के हित में फसल बीमा योजनाओं में संशोधन किए जाने की मांगे रखी। यहां बड़ी संख्या में नेता व किसान मौजूद रहें।






