May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने बीकानेर जाकर एक होटल में खुद को फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र के कसाईयों की बारी इलाके में स्थित होटल सिमरन में एक युवक गत 14 मार्च से रूका हुआ था। शुक्रवार सुबह होटलकर्मियों ने उसका गेट खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से नहीं खोला गया। होटल कर्मचारियों ने कई देर तक दरवाजा खटखटाया व आवाजें लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दरवाजे को खोला गया तो युवक अंदर फांसी पर लटका हुआ मिला। युवक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के गांव जैतासर निवासी रामरख पुत्र मामराज गोदारा के रूप में हुई है। मृतक का शव पीबीएम चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया एवं परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार शाम गांव में गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।