






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2025। पंजाब के 1300 से अधिक गांवों में बाढ़ से त्राही-त्राही मची हुई है एवं लाखों लोगों का जीवन संकट में है। ऐसे में बर्बाद हुए घरों एवं फसलों को देख कर पंजाब के किसानों की आंखों में दर्द है एवं इस दर्द को समझा है श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने मित्र मंडली के तहत आपसी सहयोग से राहत सामग्री एकत्र की एवं शनिवार रात्रि पजांब के फाजिल्का जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राहत बांटने के लिए रवाना हुए है। इन युवाओं को मोहल्ले के दीनदयाल माली, हरफुलसिंह यादव, भवानी सैनी, कन्हैयालाल माली, सुनील माली, लालचंद नाई, डीके खान, महबूब छींपा, जाकीर कलाल, मधुसुदन स्वामी, तौफिक बहलीम, आशिफ भाटी, अकरम भाटी आदि ने रवाना किया एवं युवाओं ने इस मौके पर उत्साह के साथ भारत माता के जयकारें लगाए। युवाओं ने पजांब बाढ़ पीडितों के चेहरों पर मुस्कान को ही अपनी जीत बताते हुए यह सार्थक प्रयास किया है। इस प्रयास में युवाओं ने सामूहिक रूप से सामान एकत्र कर आटा, चीनी, तेज, मिर्च, धनिया, हल्दी, दाल, चावल, पोहा, आलू, प्याज, बिस्कुट, टोस्ट आदि की 400 किट तैयार की गई की। यह सामग्री पहुंचाने के लिए राहत दल में गज्जू माली, सद्दाम कायमखानी, ईशु चौरडिया, नानूराम पोकरना, मनोज माली, जीतू सिंधी, रामावतार सैनी, राजाराम गोदारा, आशुराम माली आदि शामिल रहे। लिंक पर क्लिक कर देखें युवाओं की रवानागी का वीडियो- https://www.facebook.com/share/v/1K7ZgJf8oM/





