August 30, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र से स्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी की दर्शन यात्रा के लिए श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं में भी उत्साह है और 29 जून से शुरू होने वाली यात्रा के पहले जत्थे में ही क्षेत्र के कई युवाओं ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। विदित रहे कि इस बार बाबा बर्फानी 10 फीट ऊंचाई के साथ प्राकृतिक रूप से बर्फ से निर्मित हो चुके है एवं सरकार व सेना द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी एवं दिल्ली प्रवासी श्याम तिवाड़ी ने बताया कि वह 2015 से लेकर अब तक लगातार 9वीं फेरी के लिए 26 जून को दिल्ली से रवाना होगें और 29 जून को पहले जत्थे में दर्शन के लिए पैदल चढ़ाई करेगें। क्षेत्र के और भी कई युवाओं ने आगामी रक्षाबंधन तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है एवं अमरनाथ जाने के लिए तैयारी कर रहे है। इसमें पंजीयन के लिए इच्छुक युवाओं को अमरनाथ श्राईन बोर्ड की वेबसाईट पर अपना पंजीयन करवाना होगा एवं पंजीयन के लिए भी श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में बनने वाला हैल्थ सर्टीफिकेट की अनिवार्यता रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा अमरनाथ के पहले दर्शन, दस फीट से अधिक ऊंचाई तक विराजमान हुए है बाबा।

 

पहले जत्थे में दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग अभी भी संभव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
29 जून को शुरू होने वाली इस यात्रा में पैदल जत्थे के लिए बुकिंग तो जुलाई अंत तक लगभग हो चुकी है एवं सिमित संख्या में ही स्थान खाली है। लेकिन अभी भी पहले जत्थे में शामिल होने का मौका उन लोगों को मिल सकता है जो अपनी बुकिंग हैलीकॉप्टर के माध्यम से करवाए। हैलीकॉप्टर की बुकिंग 15 मई के बाद शुरू होगी एवं वेब साईट पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो जाएगी। हैलीकॉप्टर के माध्यम से आने जाने या केवल जाने की टिकट, पहलगांव व बालटाल दोनो रूट से, या पहलगावं से जाने एवं बालटाल से वापस आने की टिकट बना सकते है। हैलीकॉप्टर दर्शनार्थियों को पंचतरणी तक लेकर जाएगा एवं वहां से 6 किमी तक पैदल या घोड़े से यात्रा करनी होगी। हैलीकॉप्टर बुकिंग www.jksasb.nic.in पर हो सकेगी। क्षेत्र के युवा अमरनाथ यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए श्याम तिवाड़ी को 9310819090 पर कॉल कर सकते हैं ।