






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। लंपी महामारी के प्रति सरकारें भले ही बेपरवाह है और कोई ठोस कदम उठाने में अब तक असफल रही हैं। परन्तु सामाजिक संगठन व अनेक नागरिक गौसेवा में लगातार जुटें हुए है। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के युवा अपनी कर्मठता से लंपी पीड़ित गौवंश की सेवा में जुटे है। अब संगठन में कुछ बहनें भी जुड़ गई है जो प्रतिदिन शाम को अपनी सेवाएं गौसेवा में दे रही है।
लंपी पीड़ित गौवंश की सेवा के लिए विद्यार्थियों ने सौंपी राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक समाजसेवके व अनेक संगठन गौवंश की सेवा के लिए धन दे रहे है और बच्चे भी इसमें पीछे नहीं है। ब्राइट फ़्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौनिहालों व शाला स्टाफ द्वारा समिति को गौ सेवार्थ 27000/- रुपये की राशि सौंपी गई। मंगलवार को समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा व प्रवक्ता मदन सोनी व सेवादार रूपेश सुथार को शाला प्रधान पार्वती शर्मा सहित विद्यार्थियों ने राशि सुपुर्द की तो सेवादारों ने बच्चों का आभार जताया।
गौ माता आहार सेवा समिति के युवा जुटें है सेवा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में गौ माता आहार सेवा समिति के युवा एक बाड़े में लंपी पीड़ित गौवंश के लिए सेवा शिविर का संचालन कर रहें है। समिति के मनोज पांडिया, सांवरमल सैनी, सोनू दर्जी, मनीष सैनी, मुकुल सैनी, महेंद्र सैनी, मुकेश दर्जी, राकेश दर्जी, बसंत स्वामी, प्रशांत स्वामी, सौरभ सैनी, दर्शन दर्जी, निरंजन शर्मा, मुकेश सैनी, जय धरू, सुमित दर्जी, अंकित दर्जी, प्रवेश पांडिया, मुकेश स्वामी यहां गौवंश की सेवा कर रहें है। उल्लेखनीय है कि यहां व एक अन्य बाड़े में भी गौवंश के लिए चिकित्सा सुविधाएं आपणो गांव सेवा समिति द्वारा ही दी जा रही है।







