May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2022। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाए जाने वाले युवा सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ। 12 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित इस सप्ताह के तहत परिषद द्वारा नशा मुक्ति चर्चाएं, गर्म कंबल वितरण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। समापन के दिन सेवाधाम छात्रावास में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें कन्हैयालाल मोदी स्मृति कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता रखी गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण भी किया गया। इस दौरान पूर्व जिला सहसंयोजक महेन्द्र सिंह, नगर मंत्री प्रवीण गुंसाई, राज सारस्वत, किशन पूरी, करण जाड़ीवाल, ओमसिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे।