August 30, 2026
000000
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अफीम के दुध के साथ गिरफ्तार हुआ युवक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2025। क्षेत्र के गांव तोलियासर में चाय की दुकान पर अफीम बेचने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसआई मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस द्वारा बुधवार देर रात तक चली कार्रवाही के बाद आरोपी तोलियासर निवासी 19 वर्षीय युवक अंकित राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया एवं उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से 387 ग्राम अफीम का दुध जब्त किया गया है। मामले की जांच शेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार करेगें। आरोपी को आज न्यायलय में पेश किया गया, जहां से उसे बीकानेर जेल भेज दिया गया।