May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों का हौंसला इतना अधिक बढ़ गया है कि वे अब घरों में खड़ी गाड़ी धक्का देकर चुराने लगे है। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में एक परिवार इतनी गहरी नींद सोया कि उसके घर की बाखल में खड़ी पिकअप गाड़ी को अज्ञात चार-पांच चोर धक्का देकर घर के बाहर ले गए एवं बाहर ले जाकर गाड़ी स्टार्ट कर उसे चुरा ले गए। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव धीरदेसर चोटियान निवासी मनोज चोटिया ने इस संबध में परिवाद दी है एवं गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई है। मनोज ने बताया कि उनके घर की बाखल के मैन गेट के ताला नहीं लगाया हुआ था और अज्ञात चोर सोमवार रात को अज्ञात समय पर उसके घर से उसकी पिकअप गाड़ी चुरा ले गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में चोरी हुई गाडी का पुराना फोटो।