






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार सुबह की पहली खबर कोरोना संक्रमण फैलने की आई है। शुक्रवार को जारी जिले की सूची में चार संक्रमित सामने आए है जिनमें तीन बीकानेर में भर्ती है। इन चारों ने बीकानेर ही सैम्पल दिया था।। इनमें एक 30 वर्षीय पुरुष, एक 23 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय पुरुष तथा बिग्गा बास में एक 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। ये तीनों पुरुष बीकानेर में अस्पताल में भर्ती है। बता देवें कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप घातक माना जा रहा है और नागरिकों से घरों में रहने की अपील सरकार द्वारा बार बार की जा रही है।




