






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र वासी ध्यान देवें और बिना काम, बिना मास्क, बिना डिस्टेंसिंग के कहीं नजर नहीं आए क्योंकि क्षेत्र में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए दिन भर मुस्तेदी से गश्त की जा रही है जिससे क्षेत्र को कोरोना मुक्त किया जा सकें। आज सुबह थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बाजार का राउंड लिया और उनके निर्देशन में एएसआई रविन्द्र ने टीम के साथ दिन भर में बिना मास्क व डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 84 लापरवाहों के चालान काटे गए। बता देवें मंगलवार को भी पुलिस ने रिकॉर्ड 110 चालान काटे थे। शिवराण ने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है और बेवजह बाजार में घूमते हुए पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।





