May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2024। पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पूर्व विधायक की अगुवाई में उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन जारी है वहीं दूसरी और कस्बे के मुख्य बाजार, माणक चौक, अस्पताल रोड, तुलसी सेवा केंद्र रोड, हाई स्कूल रोड व आड़सर बास व कालू बास के इलाकों में सुबह करीब 10 बजे से बिजली गुल है। बिजली नहीं होने से करीब 4 घंटों से मरीज उनके परिजन व व्यापारी खासे परेशान हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को विभागीय अधिकारी मुकेश मालू से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोलिया रोड के 33 केवी जीएसएस से सप्लाई लाइन में फाल्ट आ गया। विभाग के कार्मिक सुबह से ही फाल्ट की तलाश कर रहें थे। मालू ने बताया कि लाइन में फाल्ट मिल गया है और उसे दुरस्त किया जा रहा है। करीब आधा पौन घंटे में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।