May 22, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। आज पालिकाध्यक्ष के कक्ष में सांप निकलने के दौरान पालिका में हड़कंप मच गया। सांप करीब डेढ़ घण्टे पालिकाध्यक्ष की टेबल में रखी फाइलों के पास दुबका रहा। सभी कार्मिक व उपस्थित लोगों ने सांप पकड़ने वाले की जानकारी की व उसका इंतजार किया। सांवरमल सारस्वत ने पालिका पहुंच कर सांप पकड़ा व उसे सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ दिया। बता देवें सांवरमल ने क्षेत्र में अनेक सांप पकड़कर नागरिकों को राहत दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष की टेबल में रखी फाइलों के पास दुबका रहा सांप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवरमल सारस्वत ने पकड़ा सांप।