May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ से एपीओ करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है और आज नगरपालिका के 2 एलडीसी को एपीओ कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह चारण और विनोद कुमार व्यास एपीओ कर दिया गया है। यहां राजलदेसर से दो कर्मचारियों को लगाने की संभावना जताई जा रही है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। इससे पूर्व में अधिशासी अधिकारी को भी एपीओ किया गया था परन्तु वे कोर्ट से स्टे ले आये है जिसके चलते अभी पद पर बने हुए है। तहसीलदार, विकास अधिकारी भी एपीओ किये गए थे। थानाधिकारी व उपखंड अधिकारी भी बदल दिए गए है।