






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। लंबे समय की खींचतान के बाद कांग्रेस में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के बाद पहली बार बीकानेर आ रहे बिशनाराम सिहाग का स्वागत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उत्साह के साथ किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि सिहाग सुबह 8 बजे रवाना होकर क्षेत्र के गांव कितासर में दोपहर 12.30 जिला प्रवेश करेंगे। यहां उनके अभिनंदन के बाद गांव बिग्गा में 12.45 बजे, सातलेरा में 1 बजे, खाखी धोरा मंदिर 1.15 बजे होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। यहां नेशनल हाइवे पर यूथ कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे मुख्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां से बेनिसर में 2 बजे, लखासर में 2.15 बजे और शेरुणा में 2.30 बजे भी अभिनंदन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सभी जगहों पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सिहाग का उत्साह से स्वागत करेंगे।



