May 21, 2026
IMG-20220829-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2022। विद्युत विभाग द्वारा कल श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में सुबह तीन घंटे बिजली कटौती की जाएगी। विभाग के जेईएन सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच 11 पर सर्विस रोड के निर्माण कार्य के चलते कल शनिवार द्वारा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिग्गा, तोलियासर व पीएचईडी फीडर बंद रहेगा। इन तीनों फीडरों से जुड़े विद्युत कनेक्शनों की सप्लाई इस दौरान बंद रहेगी।