May 20, 2026
00000000000

नगर सेठ मंदिर में कल होगा विशेष भास्कर हवन पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार के दिन सूर्य सप्तमी के अवसर को दिव्य माना जाता है। सूर्य सप्तमी के मौके पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में कल सुबह 10 बजे भगवान सूर्य का पूजन, भास्कर हवन व प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान शंकरलाल मथुरिया होंगे तथा मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा कार्यक्रम में सभी सूर्य साधक व श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है।
सरकारी स्कूलों में आज सूर्य नमस्कार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्य सप्तमी 25 जनवरी रविवार को अवकाश के कारण क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में आज सूर्य नमस्कार के आयोजन किए गए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन संपन्न हुए है। जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए है। स्कूलों में संस्था प्रधानों ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभ बताते हुए इसे संपूर्ण व्यायाम बताया। शारीरिक शिक्षकों ने स्कूलों में शारीरिक व मानसिक योग्यताओं को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को नियमित सूर्य नमस्कार करने की प्रेरणा भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में सूर्य सप्तमी के उपलक्ष में शनिवार को किया नन्हें मुन्नों ने सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखणादा में बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू, उडाना जोहड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के वार्ड 11 में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को करवाया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर के राउमावि में करवाया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में नन्हें मुन्ने बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में किया बच्चों ने सूर्य नमस्कार।