May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। गांव बिग्गा में एकदिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का जबरदस्त रोमांच आगामी 27 अगस्त को होगा। गांव के श्रीहजारीमल पुरोहित राप्रावि के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांवो की बॉलीबॉल टीमें भाग ले सकेगी। दिवंगत मदनलाल मेघवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर मेघवाल परिवार के सहयोग से नेहरू युवा मंडल के बैनर तले प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गांव के खेल प्रेमियों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। वहीं रविवार शाम को प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। विजय सेवग ने बताया कि इस संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन हुआ व विभिन्न जिम्मेदारी सदस्यों को दी गई है। बैठक में नेहरू युवा मंडल के संयोजक वेदप्रकाश भार्गव, अध्यक्ष चंपालाल तुनगरिया, सचिव तेजाराम डूडी, खेल मंत्री शोभाराम सारण सहित रामकृष्ण, थानाराम, महेंद्र, ओमप्रकाश, राहुल, छगनलाल, पूनम, राहुल, चिमनाराम मेघवाल, बाबूराणा, महेंद्र सिहाग, संतोष ओझा शामिल रहें। आयोजन समिति ने बताया कि बड़ी संख्या में टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी व एक से बढ़कर बॉलीबॉल के मैच खेले जाएंगे। वहीं गांव बिग्गा की टीमों ने खेल तैयारियां प्रारंभ कर दी है। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी सरपंच जसवीर सारण 9461606873 या थानाराम चौहान 9694484948 पर संपर्क कर अपनी टीम की एंट्री करवा सकते है।