May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथ बगीची के चांदेश्वर महादेव मंदिर में आगामी श्रावण मास में विशेष आयोजनों की धूम रहेगी। मंदिर परिसर में शनिवार को भोले की फौज करेगी मौज संगठन के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। शनिवार को श्रावण संबंधी तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में 1 अगस्त से 13 अगस्त तक अंखड कीर्तन एवं चांदेश्वर महादेव का प्रतिदिन दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। विभिन्न स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण सत्संग के आयोजन होंगे तथा रोजाना सुबह 9 बजे से 10 बजे तक ऊं नम: शिवाय का जाप होगा। दिन में 2 बजे से 4 बजे तक महिला सत्संग होगा। इसी के साथ अनेक विभिन्न आयोजन भी होंगे।
मंदिर परिसर में होगा निर्माण व रंगरोगन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ बगीची के चांदेश्वर महोदव मंदिर प्रागंण में श्रावण माह से पूर्व ही बगीची में नवनिर्माण व रंग रोगन के कार्य पूरे किए जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी सदस्यों ने निर्णय लेते हुए बताया कि मंदिर में 2500 स्कवॉयर फीट का मार्बल टाइल्स का कार्य व रंग रोगन के साथ रसोई बनाने के लिए टीन शेड और फर्श का काम करवाया जाएगा। इस संबंध में शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।