May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से बड़ी खबर किसानों के लिए आई है। मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष व ओमप्रकाश भादू व लालचंद सिद्ध ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी और मार्च क्लोजिंग के कारण आगामी 30 मार्च व 31 मार्च को मंडी में अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान जिंसो की निलामी बोली नहीं होगी तो किसान अपनी उपज लेकर मंडी में 1 अप्रैल को या इसके बाद ही आवें।
बाजार के लिए जरूरी सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापार मंडल ने धर्मयात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार को 3 बजे बाद बाजार बंद की घोषणा की है। अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि सभी व्यापारी रामनवमी पर निकलने वाली धर्म यात्रा में अपनी भागीदारी निभाएंगे और मंडल सभी व्यापारिक संगठनों से धर्मयात्रा में शामिल होकर धर्म यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान करता है