May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2024। शुक्रवार, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के व्यापार मंडल ने किसानों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व सचिव लालचंद सिद्ध ने बताया कि 19 अप्रैल को मंडी में एकदिवसीय अवकाश रहेगा और उस दिन बोली नहीं लगाई जाएगी। भादू ने बताया कि चुनाव होने के कारण अवकाश रखा गया है। मंडल सदस्यों ने सभी किसानों से अपील है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसान परिवारों से बूथ पर जाकर वोट अवश्य देने के लिए आह्वान किया है।