






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। कल रविवार, 11 मई को 132 केवी जीएसएस रीडी व 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर कल सुबह 8 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभाग के एईएन राजूराम मीणा ने बताया कि 132 केवी श्रीडूंगरगढ़, से रीड़ी ईएचवी लाइन का रखरखाव व मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान रीड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर बाना, रीड़ी, इंदपालसर, नौसरिया, हफाना, जाखासर व सराना जोहड़ तथा ऊपनी से निकलने वाले 33 केवी फीडर ऊपनी, बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर व दुसारना करीब पांच घंटे कटौती होगी। इन फीडरों से जुडे सभी गांवो के घरेलू व कृषि उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे। सभी पाठक ये खबर इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।



